रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में सिविल लाइंस के ड्रमंड रोड पर गुरुवार की रात रामलीला देखकर लौट रही युवती का बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया, घटना से हतप्रभ युवती ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले, परेशान हाल युवती घर पहुंची और आपबीती सुनाई, इसके बाद युवती के पिता संतोष कुमार सोनकर ने सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी, पुलिस ने तहरीर ले ली है इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है, सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान की जा रही है मौके पर पुलिस टीम को भी भेजा गया है मौजूद लोगों से भी जानकारी की जा रही है ।
0 Comments