रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र की चौकी महगांव के अंतर्गत भैरव भीटी के समीप रोड किनारे रह रहे पंचर मिस्त्री की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया, मंगलवार की बीती रात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पंचर मिस्त्री के बच्चे और कुछ नगदी पैसों को लेकर भागने लगे लेकिन बदमाश अपने कार्य में सफल नहीं हो सके, जगहट हो जाने पर पंतर मिस्त्री ने उन्हें दौड़ा लिया, उसी समय सामने से आ रही पुलिस की जीप भी बदमाशों के पीछे लगे गई, कुछ दूर दौड़ाने के बाद बदमाश बच्चों को फेंक कर भागने लगे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया वहीं उसके अन्य फरार हो गए, पीड़ित पंचर मिस्त्री के अनुसार बच्चे सकुशल मिस्त्री को मिल गए हैं वहीं एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
बतादें कि पंचर मिस्त्री करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव का रहने वाला है जिसका नाम समीर अहमद है वह भैरव भीटी के समीप जीटी रोड किनारे टायर पंचर की दुकान खोल कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, मिस्त्री के आरोपों के अनुसार मंगलवार की बीती रात बदमाशों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया बदमाशों ने उसकी दुकान से कुछ नगदी रुपए और वहीं सो रहे उसके बच्चों को लेकर भागने लगे, कुछ नगदी भी ले जाने में बदमाश कामयाब रहे, मिस्त्री का मोबाइल भी बदमाशों ने तोड़ दिया है, गनीमत रही कि पुलिस के आ जाने से घटना घटने से बच गई वहीं एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया है ।
0 Comments