रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद में रविवार के दिन पूरामुफ्ती थाना परिसर में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दशहरा एवं दुर्गापूजा को सकुशल संपन्न कराने के बाबत एक पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मनौरी नगर के साथ साथ अन्य ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत नागरिक सम्मिलित हुए, थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक में आए संभ्रांत नागरिकों का जोरदार स्वागत किया, बैठक में ग्राम प्रधानों से दशहरा, दुर्गापूजा के बारे जानकारी लिया और सभी लोगों को भरोसा दिलाया की आप लोगों को कोई दिक्कत हो हमे सूचना दीजिए हम त्वरित कार्यवाही करेंगे, हम आपके हर सुखदुख में साथ खड़े रहेंगे, थानाध्यक्ष ने बच्चा चोरी की अफवाह के बारे में विशेष ध्यान दिलाया की जो बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर लोग सीधे साधे आदमी को मारपीट करते है वो गलत है इससे बचे, अगर किसी ने बच्चा चोरी की झूठी अफवाफ फैलाकर किसी को मारपीट किया उसके खिलाफ एनएसए का मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
0 Comments