ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में इन दिनों गंगा यमुना नदियों का जलस्तर हाई लेवल पर पहुंच गया है नदियों के किनारे निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों के अधिक्तर घर जलमग्न हो गए हैं, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है ऐसे में नैनी ब्रिज से यमुना नदी का नजारा देखते ही बनता है, नैनी ब्रिज से यमुना नदी में चारों तरफ भयंकर जल स्तर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है, जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी तैयारी कर रखी है हर संभव मदद बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जा रही है ।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का दौरा करके हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, सुबह से शाम तक नैनी यमुना ब्रिज पर लोगों का आना जाना लगा रहता है यह एक पर्यटक के रूप में भी जाना जाता है बाढ़ के मौसम में ब्रिज से बाढ़ का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं नैनी ब्रिज अपने आप में एक अद्भुत संरचना है ।
0 Comments