रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के हटिया इलाके में छज्जा गिरने से हुई घटना में घायल व्यक्तियों का स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में हो रहे इलाज संबंधित शिकायत पाए जाने पर मंडल आयुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर जाकर भर्ती मरीजों से स्वयं बातचीत की तथा उनके उपचार संबंधित जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के बेहतर उपचार हेतु चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा भर्ती मरीजों को सभी दवाएं सब्सिडाइज्ड रेट पर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत जन औषधि केंद्रों को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
0 Comments