Ticker

6/recent/ticker-posts

नवाबगंज के दिलावलपुर गांव में दहेज को लेकर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक़, पुलिस ने मामला किया दर्ज...

रिपोर्ट-सुल्तान मोहम्मद
 
प्रयागराज : जनपद में नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक और तीन तलाक का मामला सामने आया है, जहां पर आरोपी पति ने पांच लाख रुपए का दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर नवाबगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति और उसके परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है, बतादें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव की रहने वाली निशात फातिमा पत्नी मोहम्मद मोहसिन की शादी दिलावलपुर गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी, आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पीड़िता के पति और ससुराली उससे पांच लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने लगे, मारपीट से तंग आकर पीड़िता ने पहले भी नवाबगंज थाना में मारपीट कर मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कई बार रिश्तेदारों की मौजूदगी में सुलह समझौता भी कराया गया लेकिन फिर भी उसके ससुरालियों में कोई सुधार नहीं आया, इसी बीच उसका एक बच्चा भी पैदा हो गया जो अब 2 वर्ष का हो गया है, पीड़िता के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2022 को उसके पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया, जब इस बात का विरोध पीड़िता ने किया तो उसे तलाक तलाक तलाक तीन बार कहकर तलाक दे दिया, पति द्वारा दिए गए तलाक के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत एडीजी जोन से किया, एडीजी साहब के आदेश पर शिकायती पत्र मिलने के बाद नवाबगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति मोहम्मद मोहसिन, देवर शेबू उर्फ़ हुसैन, ननद शमां तहजीब उर्फ मुच्छी, अज़ीजा जबी, असरा, ननद की लड़की जुल्फा, मुब्बशरा, महताब हाफिज, असफर हाफिज, मोहम्मद खालिद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, गाली गलौज समेत मुस्लिम महिला अधिकार सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होते ही आरोपी पति और उसके ससुराली फरार हो गए हैं, वहीं नवाबगंज पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है अब उसके बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments