Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर गैगेस्टर के वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल...

रिपोर्ट-राजकुमार 

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार अभियोग दर्ज होने के बाद ताबड़तोड़ दबिश दी गयी, जिसके बाद महज चौबीस घण्टे के भीतर  ही तीनों को मंदर रोड पकड़ने में सफलता मिल गई, उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में जिले के सभी पुलिस अफसरों को वांछित शातिर अपराधियो की गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने हेतु निर्देश दिए गए थे, उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में रविवार के दिन पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अन्य थाना की पुलिस टीम के साथ मिलकर 294/22 गैंगेस्टर एक्ट मे पंजीकृत मुकदमें के आरापियों के पकड़ने में हेतु क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया इसी दौरान उन्होंने तीनों आरोपीगणों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वांछित गैंगेस्टर अपराधियों में बड़का उर्फ नसीम पुत्र सकील, दूसरा आशिफ पुत्र मोहम्मद अहमद निवासीगण मंदर पूरामुफ्ती, तीसरा व्यक्ति अब्दुल रहमान पुत्र मसूफ निवासी हटवा थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज का रहने वाला है, इन शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ दरोगा रामअधार, कास्टेबल तनुज, अतुल, जितेंद्र, बृजेश, प्रेम साहनी, विनोद कुमार साथ रहे ।

Post a Comment

0 Comments