ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्र्रयागराज : यमुनापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज स्थित दुर्गागंज गांव में युवक की हत्या कर गांव के किनारे एक कुएं में लाश फेंक दी गई, दुर्गागंज गांव का रहने वाला 22 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र श्यामलाल सरोज मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था, कुछ दिन पूर्व मुंबई से घर आया था शनिवार को सुबह गांव के किनारे एक बाइक लावारिस हालत में ग्रामीणों ने देखी, कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई इसी दौरान विवेक का बड़ा भाई रंजीत भी पहुंच गया, उसने बाइक को पहचान लिया, वहीं बगल की झाड़ी में खून भी लोगों ने देखा और नजदीक जाने पर घटनास्थल के करीब स्थित एक कुएं में विवेक का उतराता शव देखा तो लोगों में खलबली मच गई, इसी बीच सूचना पाकर नवाबगंज थाने की पुलिस पहुंची, एनडीआरएफ की टीम को बुलवाकर पुलिस ने शव कुएं से जैसे ही बाहर निकाला लोग आक्रोशित हो गए लोगों को समझाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
0 Comments