Ticker

6/recent/ticker-posts

लोधउर गांव के समया मंदिर में नवरात्रि पर्व पर चल रहा रंगारंग कार्यक्रम, कलाकारों ने भक्तों का लिया मन मोह...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू


कौशाम्बी : जनपद में बड़ी धूमधाम से शारदीय नवरात्रि मनाया जा रहा है नेवादा ब्लॉक के अंतगर्त ग्राम सभा लोधउर, तिल्हापुर के समया माता के मंदिर में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष सुभाष सरोज ने बताया कि हम ग्रामीणवासी के सहयोग से दो वर्षों से लगाकर नवरात्रि का त्यौहार मां समया मंदिर के दरबार में नवरात्रि का त्योहार मना रहे हैं जो भोर से लेकर रात तक देवी दर्शन, पूजन का श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहता है, उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मां के दरबार में कलाकारों द्वारा प्रदर्शन करके नृत्य और झांकिया प्रस्तुत की जा रही है जहां सभी ग्रामवासी और दूर दराज से आए हुए लोगों की भीड़ लगी रहती है, समया देवी कमेटी अध्यक्ष सुभाष सरोज अध्यक्ष, सुंदर राजवंशी, मुन्दर कुमार, शंकर लाल, रवि कुमार, विष्णु कुमार, मंजीत कुमार, कप्तान, करन सेठ, सुनील सिंह, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह, दयानंद सिंह, जय सिंह के कमेटी के साथ सभी ग्रामीणवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहें ।

Post a Comment

0 Comments