रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के चायल तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा जानकीपुर में शारदीय नवरात्रि की छठवीं दिन दुर्गा मां के छठी रूप में मां कात्यायनी की झांकिया के द्वारा कलाकारों ने प्रस्तुत किया, मां दुर्गा जी का अष्ट सिद्धि नौ निधियों की जयमाला लिए सजाई गई, अष्टभुजा मां दुर्गा जी की झांकी का अद्भुत महिषासुर वध दिखाया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों और कलाकारों ने कई तरह के झांकी के नृत्य करके सभी भक्तों का मन मोह लिया, सुबह शाम माता रानी जी की आरती करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाता है और मां के दरबार में जय माता दी की जयकारों से गूंजता रहता है, गांव के सभी भक्तगण सुबह-शाम माता रानी के पूजा करने आते रहते है सभी मनवांछित फल मांगते रहते है, दुर्गा कमेटी अध्यक्ष अमृत लाल, उपाध्यक्ष, उदय वीर सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, संचालक, कृष्ण कुमार पटेल, मंत्री विपिन कुमार, शिव चरण, शिवलोचध, विनीत साहू, सोनू साहू आदि कमेटी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें ।
0 Comments