Ticker

6/recent/ticker-posts

महिला सिपाही की प्रसव के दौरान हुई मौत, गोरखपुर में तैनात थी महिला, आई थी अपने मायके...

रिपोर्ट-रामबाबू गुप्ता

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के पठन पुरवा गांव निवासी महिला सिपाही की प्रसव के दौरान मौत हो गई, महिला सिपाही का नवजात शिशु भी मृत निकाला गया महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया, बतादें पठन पुरवा गांव निवासी भारत लाल उर्फ लल्ला की बेटी सुषमा निषाद 30 वर्ष महिला कांस्टेबल थीं, 2016 में वह पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी इन दिनों उनकी तैनाती गोरखपुर मुख्य थाना में थी, वाराणसी के छतनाग गांव निवासी श्याम कुमार से उनकी शादी हुई थी श्याम रेलवे पुलिस में सिपाही है, सुषमा प्रसव के लिए छुट्टी लेकर पठनपुरवा गांव स्थित मायका में ही रह रही थी सुषमा को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल लेकर गए, हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जांच के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया, एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत बच्चे को बाहर निकाला, इसी दौरान सुषमा की भी मौत हो गई जिसके बाद परिजन उसका शव को लेकर गांव लौटे और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया ।

Post a Comment

0 Comments