Ticker

6/recent/ticker-posts

अतीक अहमद की 128 करोड़ की बेनामी संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, अपराधिक गतिविधियों से खरीदी गई थी संपत्ति...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बुधवार को पुलिस द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है झूंसी क्षेत्र के हवेलिया में स्थित एक अरब 28 करोड़ की अतीक अहमद और उसके रिश्तेदारों की बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है, माफिया के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमें के तहत यह कार्यवाही की गई है, पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद ने अपराध द्वारा अर्जित धन से इन संपत्तियों को खरीदा था खुद के साथ ही कुछ रिश्तेदारों के नाम इसे करवाया था, बुधवार के दिन धूमनगंज पुलिस कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों को साथ हवेलिया पहुंच गई जिसके बाद डुगडुगी पिटवा कर कुर्की की मुनादी करवा दिया इसके बाद जमीन कुर्क करते हुए कुर्की से संबंधित बोर्ड संपति पर लगवाया गया, वहीं धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्या ने बताया कि कुर्क की गई जमीन की कीमत एक अरब 28 करोड़ रुपये है इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा चोरी छिपे प्लाटिंग भी किया जा रहा था, बतादें कि इसके पहले माफिया अतीक अहमद की 500 करोड़ से अधिक बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है यह सभी कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई थी ।

बताते चलें कि अतीक अहमद के खिलाफ 96 संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं धूमनगंज पुलिस ने उस पर गैंगस्टर के तहत भी कार्यवाही की है काफी समय से माफिया अतीक की बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है कुछ दिन पहले धूमनगंज पुलिस को जानकारी मिली कि अतीक अहमद की झूंसी स्थित हवेलिया में भी कई एकड़ जमीन है इस जमीन को उसने खुद और अपने कुछ रिश्तेदार के नाम करवाया है, राजस्व टीम के साथ पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई तो सूचना सही पाई गई जिसके बाद उसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया और मामले में जमीन को कुर्क करने की अनुमति मांगी गई दो दिन पहले डीएम ने जमीन को कुर्क करने का आदेश दे दिया, डीएम से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने भारी फोर्स बल के साथ हवेलिया स्थित संपत्ति पर पहुंचकर उसे कुर्क कर दिया, माफिया अतीक अहमद को अब तक का यह सबसे बड़ा झटका पुलिस प्रशासन ने दिया है ।

Post a Comment

0 Comments