Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों को डीएपी की जल्द आपूर्ति करे सहकारिता विभाग, वरना होगा विभाग का घेराव- अजय सोनी...

रिपोर्ट-मनोज सोनी

कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी ने जिले भर में डीएपी की किल्लत को लेकर मोर्चा खोल दिया है पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सहकारिता विभाग को आगाह किया है कि विभाग जल्द ही किसानों को डीएपी उपलब्ध कराए वर्ना समर्थ किसान पार्टी विभाग कार्यालय का घेराव करेगी, मंगलवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने किसानो की उर्वरक की समस्या को लेकर उदहिन खुर्द साधन सहकारी समिति का जायजा लिया, मौके पर किसानों की मौजूदगी में अजय सोनी ने समिति के सचिव से डीएपी की उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर वार्ता किया, सचिव द्वारा डीएपी नहीं होने पर अजय सोनी ने नाराजी जताते हुए मौके पर से ही जिला सहकारी समिति के निबंधक से फोन पर बहस किया साथ ही जल्द से जल्द जिले की सभी समितियों में डीएपी की उपलब्धता एवं आपूर्ति किए जाने की मांग की कहा अन्यथा सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहकारिता विभाग कार्यालय घेराव किया जायेगा, इस मौके पर मौजूद रहे किसानो से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं और दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है, सुबह से ही समितियों के चक्कर लगाता किसान मायूस होकर शाम को घर चला जाता है अजय सोनी ने प्रदेश और केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या बिना उर्वरक के किसानों की आय दुगुनी हो जायेगी, इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, चंद्र शेखर सिंह, छोटका सिंह, गिरधारी लाल, बबलू गौतम, घसीटे सरोज आदि लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments