रिपोर्ट-राजकुमार
कौशाम्बी : जनपद में थाना चरवा क्षेत्र के रहने वाले जयचन्द प्रजापति पुत्र राजा राम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका पुत्र अतुल प्रजापति उम्र 20 वर्ष जो अपने नानी के यहां ग्राम काकराबाद थाना कोखराज में करीबन 6 माह से रह रहा था जो हर रोज सुबह 9 से 12 तक कंप्यूटर कोचिंग भरवारी जनपद कौशाम्बी में करता था, पीड़ित का पुत्र अतुल दिनांक 23 नवंबर 2022 को रोज की तरह भरवारी कोचिंग गया था लेकिन वह उस दिन से वापस घर कोचिंग से नहीं आया, जब देर तक लड़का नही आया तो पीड़ित परिवार ने कोचिंग में पता किया तो कोचिंग वालों ने कहा कि आपका लड़का तो 12 बजे ही घर को निकल चुका है, तब पीड़ित परिवार ने काफी खोजबीन भी कि मगर युवक का कहीं कुछ पता न चल सका, पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज करते हुए मामले को संज्ञान लिया और तत्काल टीम को गठित किया, वहीं साइबर टीम ने अपनी साहस का परिचय देते हुए संपर्क में आए लोगों से पुछताछ करते हुए महज 24 घंटे के अंदर गुमशुदा युवक को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया, उसके बाद युवक ने बताया की आवश्यक कार्य हेतु घर से मिले पैसे को गेम में हार जाने के कारण डर कर घर वापस नही आया, उसी डर से प्रयागराज चला गया था, एवं मेरे साथ कोई अपराधिक घटना नहीं घटी है, वहीं उसके बाद पुलिस ने परिवार को गुमशुदा युवक को सुपुर्द कर दिया, गुमशुदा युवक को पाते ही परिवार वालों के चेहरे पर एक अलग खुशी देखने को मिलीं हैं वहीं परिवार वालों द्वारा पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की गई ।
0 Comments