Ticker

6/recent/ticker-posts

अतीक अहमद की कसारी मसारी में स्थित संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, लगभग 6 करोड़ 60 लाख की बताई जा रही कीमत...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कसारी मसारी में स्थित माफिया अतीक की संपत्ति को थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा कुर्क किया गया, बताते चलें कि कुख्यात माफिया अतीक अहमद के द्वारा अपराध से अर्जित किए गए धन से क्रय की गयी सम्पत्ति अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपये को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पुलिस ने कुर्क कर दिया है ।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा बताया गया कि अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य के खिलाफ सरकार की मनसा के अनुसार लगातार कार्यवाही जारी है, इसी क्रम में पुलिस द्वारा कसारी मसारी इलाके में अतीक के 6 करोड़ 60 लाख कीमत की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है, इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments