रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र के टिकरी उपहार गांव में ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिली भगत से दबंगों द्वारा ग्राम पंचायत की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कब्जा एक गैंगस्टर एक्ट का अपराधी खुद बैठकर करवा रहा है यह अपराधी अभी 4 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है और तुरंत ही अपराध को बढ़ावा देना शुरू करा दिया है, ग्राम पंचायत की जमीन को भू माफियाओं के हाथ बेचकर जबरन निर्माण कार्य करवा रहा है, ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्राम प्रधान की शह पर उसी का एक रिस्तेदार जो कोखराज थाना क्षेत्र का रहने वाला है अवैध मकान बनवा रहा है, ग्राम पंचायत में कई ऐसे कई भूमाफिया है जो कई बीघा ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखे हैं उक्त गैंगस्टर का खौफ इतना ज्यादा ग्रामीणों में है कि किसी की हिम्मत नही पड़ती की उसका विरोध कर सके, गांव वालों ने इस बात की शिकायत 15 दिन पहले कानूनगो प्रभाकर सिंह से किया था तो उन्होंने हल्का लेखपाल को भेजकर निर्माण कार्य बंद करवा दिया था लेकिन अब हल्का लेखपाल इम्तियाज अहमद ने भू माफियाओं से साठगांठ बनाकर फिर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है ग्रामीणों का यह भी आरोप है की एक ही जाति धर्म के लेखपाल और ग्राम प्रधान है जिससे यह खेल हो रहा है, इस अवैध निर्माण से सम्बंधित कोई आदेश नहीं है और ना ही कोई अनुमति है यह सिर्फ उक्त दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करवाया जा रहा है ।
0 Comments