Ticker

6/recent/ticker-posts

बैठक के दौरान बोले नवागत एसपी, अपराधियों पर अभियान चलाकर होगी कार्यवाही...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पुलिस महकमे की बागडोर शासन ने नवागत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है पूर्व पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के बाद पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों की नकेल कसना पुलिस की पहली प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि जो अपराधी हैं उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिले में अवैध शराब, खनन और संगठित अपराध के बारे में नवागत पुलिस अधीक्षक ने कार्य योजना बनाकर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही कर माफियाओं की रीढ़ तोड़ने की बात कही है, उन्होंने कहा कि पूर्व में दर्ज हुए हत्या, लूट और गंभीर अपराध की विवेचना पारदर्शिता पूर्ण निस्तारित कराएंगे और अपराधियों पर विशेष निगाह रखेंगे ।

नवागत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपराधो पर अंकुश लगाना नही अपराध समाप्त करना प्राथमिकता होगी, उन्होंने कहा शासन की मंशा है कि फरियादियों की समस्या का थाना स्तर पर ही निस्तारण कराया जाय, जिससे कि फरियादियों को मुख्यालय तक आना ही नहीं पड़े, नवागत एसपी ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों, लैंगिक अपराधों पर अंकुश लगाने सहित पूर्व में दर्ज ऐसे संगीन मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई जाएगी, उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, अवैध वसूली ओवर लोडिंग आदि पर अंकुश लगाया जाएगा, एसपी ने कहा कि हाइवे पर अपराध अधिक होते है विशेष कार्य योजना बनाकर अपराधो को बंद कराने का प्रयास किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि कौशाम्बी के अधिकारियों की टीम सशक्त है, उन्होंने कहा कि पुराने गैंगस्टर के अपराधियों पर 14A की कार्यवाई कराई जाएगी, उन्होंने कहा कि पेंडिंग पड़े मामलो में विवेचना का पर्यवेक्षण कराया जाएगा, वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराया जाएगा जिससे अभियोजन में मदद मिलेगी, एसपी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री,ड्रग्स आदि पर पूर्ण अंकुश लगाने की कार्यवाई की जायेगी, उन्होंने कहा प्रतिदिन जनता की समस्याओं की जन सुनवाई की जायेगी जिससे जनता को हर संभव न्याय मिल सकें ।

Post a Comment

0 Comments