Ticker

6/recent/ticker-posts

खनन माफियाओं का आतंक, लोकीपुर गांव के समीप स्थित वक्फ बोर्ड की भूमि पर कर डाला अवैध खनन...

रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह

कौशाम्बी : जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र अवैध खनन के लिए हमेशा सुर्खियों में छाया रहता है हाल ही में नवागत एसपी के आने के बाद उनके द्वारा की गई कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है वहीं पिपरी थाना क्षेत्र में खुलेआम खनन माफिया पुलिस की शह पर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं, मंगलवार की बीती रात खनन माफियाओं ने थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव के समीप स्थित वक्फ बोर्ड में दान की गई भूमि में स्थित महुआ की बाग से मिट्टी के अवैध खनन को निडर होकर अंजाम दिया है, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्थानीय तहसील और पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे रात भर खनन करने के बाद खनन माफिया वक्फ बोर्ड की भूमि से जेसीबी मशीन के जरिए गड्ढा करके मिट्टी उठा ले गए हैं, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि क्षेत्र में पिपरी पुलिस की शह पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है, बात रात की ही नहीं है खुलेआम दिन में भी खनन माफियाओं ने अवैध खनन को अंजाम दिया है, इस महुआ की बाग को नवाब साहब की बाग के नाम से जाना जाता है जो वक्फ बोर्ड में दान कर दी गई है और वक्फ कानून 1954 के हिसाब से अब सरकारी संपत्ति मानी जाती है, अवैध खनन का एक वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाकर वायरल किया है फिर भी अभी तक पुलिस प्रशासन ने खनन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की है ।

Post a Comment

0 Comments