रिपोर्ट-उमेश चंद्र
कौशाम्बी : जनपद में सैनी कोतवाली क्षेत्र के युवक की ससुराल में जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है, बतादें कि सांखा ग्राम सभा के मजरा इटैलीपुर निवासी उमेश उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र जंगीलाल अपने पत्नी रोशनी देवी के साथ फतेहपुर जनपद के थाना धाता के ग्राम सभा देवरारे मे रहता था सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने जहर खा लिया, ससुराली लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया जहां बीती रात युवक की मौत हो गयी वहीं मृतक के भाई महेश ने सैनी कोतवाली में तहरीर देकर शव विच्छेदन एवं सुपुर्दगी की मांग की है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया मृतक के भाई महेश ने दूरभाष पर बताया कि मृतक उमेश की शादी 1 वर्ष पहले हुई थी 6 से 7 माह पहले युवक अपने गृहस्थी का सारा सामान इटैलीपुर से ससुराल उठा ले गया था हमें दूसरे लोगो से उसके ज़हर खाने की सूचना मिली है मामला संदिग्ध लग रहा है ।
0 Comments