Ticker

6/recent/ticker-posts

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गई महिला की जान, स्वास्थ्य विभाग बना बिल्कुल अनजान....

रिपोर्ट-जैगम हलीम

कौशाम्बी : जनपद में एक तबेले की तरह क्लीनिक चला रहे हैं झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई है, महिला के परिजनों ने उसे बुखार आने पर उक्त फर्जी डॉक्टर की तबेली हॉस्पिटल में भर्ती किया था, चार दिन से महिला का इलाज डॉक्टर कर रहा था परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने पर ग़लत इंजेक्शन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई, लोगों का कहना है कि फर्जी डॉक्टर डेंगू का इलाज करता है लेकिन उसे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है ।


उक्त फर्जी डॉक्टर की बड़ी बड़ी बातों में गरीब जनता आ जाती है और अपने मरीजों को उसके तबेली हॉस्पिटल में भर्ती करा देते हैं बाद उन्हें अपनों की जान से हाथ धोना पड़ता है, मृतका सीमा कुरैशी 27 वर्ष पत्नी बाबू निवासी चिकवन का पुरवा कसिया थाना कोखराज की रहने वाली थी जिसकी गलत इलाज के चलते मौत हो गई है ।

Post a Comment

0 Comments