रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी
कौशाम्बी : जनपद में बाजार से घर जा रही सराय अकिल क्षेत्र की एक विवाहिता को बाइक पर लिफ्ट देने के बाद चकपिनहा गांव के युवक ने पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी और झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म किया, विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दिया, आरोपी मनमानी करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, पीड़ित महिला की शिकायत पर इलाके की पुलिस ने एफआइआर लिखकर कार्यवाही का आश्वासन दिया, बतादें कि सराय अकिल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मंगलवार को वह खरीदारी के लिए पैदल बाजार गई थी शाम को वापस लौटते समय रास्ते में चकपिनहा गांव का एक युवक मिला और अपनी बाइक पर घर तक छोड़ने की बात कही, जान पहचान होने के बाद विवाहिता उसकी बाइक पर बैठ गई कुछ दूरी पर ले जाने के बाद युवक ने गाड़ी सुनसान क्षेत्र की तरफ मोड़ दी और झाड़ियों के पास ले जाकर उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया, गोली मारने की धमकी देते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर उसकी पिटाई की। युवक के चले जाने के बाद किसी तरह घर पहुंची विवाहिता ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई, बुधवार को पीड़िता ने सरायअकिल पुलिस से गुहार लगाई है वहीं पुलिस ने कहा कि आरोपित युवक को जांचोपरांत कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया जाएगा ।
0 Comments