Ticker

6/recent/ticker-posts

पिकप वाहनों की हुई आमने सामने भिडंत, एक पिकअप चालक की मौत अन्य सवार घायल...

रिपोर्ट-मोहन लाल
 
कौशाम्बी : जनपद में करारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गेट के पास की है बीती रात जहां दो मालवाहक वाहन की आमने सामने जबरदस्त भिडंत हो गई इस हादसे में एक पिकअप ड्राइवर की मौत हों गई, जबकि दूसरे पिकप में बैठे अन्य तीन लोगों को मामूली सी चोटे आयी है, मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम धर्मा 25 वर्ष पुत्र बच्ची लाल सरोज है वह गांधीनगर मंझनपुर का निवासी था जो अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था, उसके दो बच्चे हैं बेटा दो साल का और बेटी 2 महीने कि है, मामले की सूचना जब घर वालों को मिली तो घर पर मातम छा गया है, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची करारी थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया साथ ही मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Post a Comment

0 Comments