रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में विकास खंड भगवतपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तेवारा में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है, आपको बता दें कि डेंगू वायरस का कहर इस कदर चारों ओर फैला हुआ है कि एक ही गांव तेवारा में बीते दिनों आधा दर्जन से अधिक लोगों की हुई मृत्यु हो चुकी है वहीं 20 से अधिक लोग संकृमित है, जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बीमारी तेजी से बढ़ रही है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से दवा छिड़काव के आदेश देने के बाद भी आज तक एक भी दिन गांव में दवा छिड़काव नहीं किया गया है जिसके कारण हर दिन कोई ना कोई व्यक्ति संकृमित हो रहा है, मरने वालों का नाम अर्जुन सिंह पुत्र गंगा प्रसाद, जवाहर लाल पुत्र राम किशोर, मुन्ना पुत्र राम औतार, रंजीश पत्नी रंजीशा तथा कई अन्य लोगों का नाम शामिल हैं, मौजूदा समय में संक्रमित व्यक्तियों में अमित सिंह पुत्र फूलचंद, योगेन्द्र सिंह पुत्र गंगा प्रसाद, विजय पाल पुत्र गया प्रसाद, झगडू पुत्र कधंई, राम कलप पुत्र सोहन, शिवकुमार पुत्र शुखलाल, पवन पुत्र मैकूलाल, शिवलाल पुत्र दृरिका प्रसाद, सुनीता देवी पत्नी अमर सिंह, अंकित पुत्र सत्य प्रकाश, राम चंद्र पुत्र छेदीलाल, नंद लाल पुत्र प्यारे लाल, अमर सिंह पुत्र दूध नाथ, नन्की पत्नी प्यारे लाल समेत कई लोग बिमारी से जूझ रहे हैं ।
0 Comments