Ticker

6/recent/ticker-posts

अनावश्यक पुलिसिया उत्पीड़न और ओवरलोडिंग के खिलाफ विधायक पल्लवी पटेल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

कौशाम्बी : जनपद में सिराथू विधानसभा से अपना दल समाजवादी गठबंधन की विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने रविवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि जिले में अनावश्यक रूप से आम जनमानस के साथ पुलिसिया उत्पीड़न किया जा रहा है इसे तत्काल रोका जाए, उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों से दुर्घटनाएं होती हैं ओवर लोडिंग वाहन को रोके जाने की मांग सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने पुलिस अधीक्षक से की है, एक दिन पहले शनिवार को डॉक्टर पल्लवी पटेल ने गंगा नदी शहजादपुर में बने 292 करोड़ की लागत से पुल का निरीक्षण किया है पुल निर्माण के कुछ महीने बाद ही कई मीटर पुल धस गया है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, डॉक्टर पल्लवी पटेल ने पुल निर्माण में धांधली और कमीशन खोरी का आरोप सरकार और उनके लोगों पर लगाया है उन्होंने पुल निर्माण की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की भी मांग की है, उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में ओवरलोडिंग और पुलिसिया उत्पीड़न नहीं बंद हुआ तो जल्द ही विधानसभा में सवाल जवाब हो सकता है, इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेश चंद्र सोनकर पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, प्रदेश प्रवक्ता अपना दल विनोद कसेरा, कमलेश पटेल, डॉक्टर असलम मिनहाजुल, कासिम हुसैन, आशीष मौर्य, तिलक पटेल, आशीष पासी जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, दयाशंकर यादव, कुलदीप सरोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments