रिपोर्ट-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव के समीप आठ दस की तादात में दबंगों ने एक युवक को कुल्हाड़ी से वार करके लहूलुहान कर दिया जिसके बाद घायल अवस्था में परिजन युवक को लेकर थाना पहुंचे जहां पर पुलिस ने घायल युवक की हालत देखते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती नरवा की रहने वाली महिला मालती देवी ने थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका लड़का राधेश्याम शर्मा अपने दोस्त से मिलने गांव के हैदरगंज रोड की तरफ गया था, वहीं पर पहले से मौजूद आठ दस की तादात में दबंगों ने उसे घेर लिया और पुरानी कहासुनी को लेकर गाली गलौज करने लगे, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार करके उसके लड़कों को लहूलुहान कर दिया ।
लोगों की सूचना पर जब महिला भागकर मौके पर गई तो उपरोक्त जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए, जिसके बाद जमीन पर पड़े अपने लड़के राधे श्याम को उठवाकर कर थाना ले आई, जहा पर पुलिस ने उसकी हालत को देखते हुए नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया, बताया जा रहा है कि कुल्हाड़ी के वार से युवक के सर और शरीर में गंभीर चोटे आई हैं वहीं आरोपी दबंग फरार बताए जा रहे हैं ।
0 Comments