रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में रेलवे स्टेशन और रेल लाइन के आसपास रेलवे की संपत्तियों को चोरी करने का गिरोह सालो से सक्रिय था जानकारी मिलने पर भरवारी रेलवे स्टेशन आरपीएफ इंचार्ज सुरेंद्र पासवान ने चोर गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कसा रेलवे की संपत्तियों को चोरी करके ले जा रहे दो युवकों को सुजालपुर के पास से आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर रेलवे से चोरी की संपत्तियों को पुलिस ने कड़ा धाम की एक कबाड़ की दुकान से बरामद करा लिया, आरपीएफ पुलिस ने रेलवे से चोरी किए गए रेल संपत्तियों को बेचने वाले गिरोह के सदस्यों में कबाड़ की दुकान के मालिक समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, आरपीएफ पुलिस ने बताया कि कबाड़ का दुकानदार सुरेश प्रसाद पुत्र स्वर्गीय राजाराम अग्रहरि निवासी ग्राम सौराई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम, मुख्य सरगना नूर खान पुत्र चुन्नू खान निवासी ग्राम सयारा थाना सैनी, ज्ञानचंद पुत्र घनश्याम सरोज निवासी सायरा थाना सैनी, विनोद प्रजापति पुत्र परमेश्वर प्रजापति निवासी सायरा थाना सैनी को रेलवे के चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ विधिक लिखापढ़ी करते हुए अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय कर दिया है ।
0 Comments