Ticker

6/recent/ticker-posts

दोगुनी आय बढ़ाने के लिए अपनाएं जैविक खेती, कृषि विभाग द्वारा लोगों को दी गई जानकारियां...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
 
महोबा : जनपद में मेला स्वामी गोवर्धन नाथल जी महाराज के अवसर पर कार्यक्रम अवसर पर कृषि विभाग द्वारा कृषि निवेश मेला ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा महिला किसानों को एक दिवसीय प्राकृतिक खेती अपनानें के प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मूलचंद अनुरागी ने किया, उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, उन्होंने कहा कि खेती में दोगुनी आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं, समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने कहा कि किसान हमारे लिए अन्यदाता हैं, वहीं अब महिला किसान शक्ति के रुप में जैविक खेती अपनाएं, ब्लाक प्रमुख सीमा कुशवाहा ने कहा कि हमें ग्रामीण परिवेश में रहने से भारतीय संस्कृति जीवित है, हमको जैविक खेती में दूग्ध उत्पादन के लिए गोवंश को पाले वहीं खाद्य के रूप में गोमूत्र व गोबर का उपयोग करें, उन्होंने कहा कि हमें चरित्रवान बनकर घर, परिवार, समाज सेवा करें, इस मौके पर उप कृषि निदेशक अभय कुमार यादव जिला कृषि अधिकारी बीपी सिंह यादव, कृषि विभाग के बिषय बस्तु विशेषज्ञ हरि प्रकाश नागदेव ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा उपयोग किए गए प्राकृतिक खाद धनजीवामृत, दृवजीवामृत, बनाने की विधि तथा जैविक कीट नियंत्रण के बारे में भी बताया तथा में होने वाले लाभ तथा प्राकृतिक खेती में होने वाले बदलाव को सांझा किया, प्रशिक्षण में उपस्थित चरखारी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सबुआ, बम्हौरी बेलदारन, कनेरा की महिलाओं को ग्रामोन्नति संस्थान के रुद्र प्रकाश मिश्र ने जैविक खेती में अनाज, दलहन, तिलहन की फसलें, सब्जी उत्पादन, जल संरक्षण, आजीविका संबर्धन, पशुपालन, देशी बीज के महत्व को समझाया गया, जिला प्रभारी दुग्ध विकास सुशील शर्मा ने दुग्ध उत्पादन और पशुपालन प्रबंधन के सम्बन्ध में जानकारी दी, संस्थान के निर्देशक डॉक्टर अरबिन्द खरे ने कृषि सहेली, जैविक बीज उत्पादन आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी, नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया, इस मौके पर नगर पालिका के लेखा लिपिक अयूब खान, महेश कुमार, दीपा, विजय, जगन्नाथ यादव, लोकहित संस्थान के मुहम्मद शफीक  कृषि विभाग के आजाद सोनी, आशीष कुमार, प्रबल आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments