Ticker

6/recent/ticker-posts

घरेलू कहासुनी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, अकेले ही पूरे परिवार की करता था देखरेख...

रिपोर्ट-नरेन्द्र कुमार द्विवेदी 

कौशाम्बी : जनपद में थाना सराय अकिल क्षेत्र के रक्सराई गांव में घर से तंग आकर युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही परिवार वालों को इसकी सूचना मिली पूरे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया, मिली जानकारी के अनुसार विक्रम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नवरंगी लाल गुप्ता उम्र 16 वर्ष जो खेती बारी करके परिवार का भरण पोषण करता था, आसपास के लोगों का कहना था मां और बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं है वहीं घर में किसी बात को लेकर नाराज होकर युवक ने 11 बजे रात को फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया, सुबह जब परिवार वालों को पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया, पिता की भी मृत्यु करीब 15 साल पहले हो गई है घर में युवक का बाबा साथ रहता है गांव के लोगों ने बताया कि बाबा से ही कुछ कहासुनी को लेकर नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है, सूचना पर पहुंचे थाना सराय अकिल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है ।

Post a Comment

0 Comments