Ticker

6/recent/ticker-posts

मारपीट की शिकायत के बाद भी नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट, अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे पीड़ित...

रिपोर्ट-रामबाबू गुप्ता

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी राजू पुत्र धारा सिंह ने  पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से मामूली बातों को लेकर उसकी मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोगों को गंभीर चोटे आई थी, लेकिन अब पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करके उन्हें थाना से भगा दिया, जबकि उनके पक्ष के मन्नू, संजू, गीता देवी आदि कई लोगों को चोटें आई हैं उनका मेडिकल नहीं कराया गया है, पीड़ित पुलिस के उच्च अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं तहसील दिवस में शिकायती पत्र देते हुए पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई है, वही तहसील दिवस के अधिकारियों ने मामले में संबंधितों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं ।

Post a Comment

0 Comments