रिपोर्ट-सिमरन आर्या
प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत इस्माइलपुर कोटवा गांव में कुछ दबंगों ने ईट पत्थरों से मारकर एक युवक को लहुलुहान कर दिया, जिसके बाद खून से लथपथ युवक थाना पहुंचा और शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है, पुलिस ने युवक का मामला दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवा दिया, मिली जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की चौकी सल्लाहपुर अंतर्गत इस्माइलपुर कोटवा गांव रहने वाला युवक देवेंद्र कुमार पुत्र मुन्ना सिंह ने थाना पूरामुफ्ती में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके घर के सामने आकर गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग लोग गाली गलौज करने कर रहे थे विरोध करने पर ईट पत्थरों से उसे मारकर लहुलुहान कर दिया ।
जिसके बाद घायल ने पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाना पूरामुफ्ती में कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कराकर घायल युवक का मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है बताया जा रहा है युवक के लहुलुहान करने के बाद दबंग आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तालाश पुलिस कर रही है ।
0 Comments