Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों ने सिराथू में मनाया स्थापना दिवस, पत्रकारों के हित में रखी गई बातें...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू

 कौशाम्बी : जनपद के सिराथू तहसील में भारतीय प्रेस दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ और राष्ट्रीय मीडिया महासंघ के बैनर तले राष्ट्रीय प्रेस दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत‌ लखनऊ से आए वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया, कार्यक्रम में आरपीएम, आरआरएम के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे, कार्यक्रम के दौरान‌ वरिष्ठ पत्रकारों ने सभी पत्रकार और छायाकार को प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उनके छोटी बड़ी खबरों से ही लोगों को कई जानकारियां मिलती हैं जिससे लोगों को कई फायदे होते हैं, उन्होंने कहा कि मीडिया एक स्वच्छ आईना का काम करती है संचालन कर रहे पत्रकार शीबू खान ने बताया प्रथम प्रेस आयोजन ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी, परिणाम स्वरूप 4 जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई, जिसने 16 नवंबर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया तब से लेकर आज तक प्रति वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दौरान भारत को सुदृढ़ बनाने में मीडिया का योगदान विषय को लेकर कई मीडिया कर्मियों ने अपनी बातों को रखा, इस कार्यक्रम में आरपीएम के प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, कार्यक्रम प्रभारी शिवकुमार मौर्य, अजय कुमार मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार सरोज पांडेय, मुन्ना राइन, राजेश कुमार साहू, ज्योति, हूर फात्मा, प्रियंका सिंह, मतेंद्र प्रताप, तौसीफ, निरंजन मिश्रा, रितेश पांडे, एवं सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकार और छायाकार मौजूद रहे ।


Post a Comment

0 Comments