ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह
प्रयागराज : जनपद में यातायात माह के मद्देनजर थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा मनौरी रोड़ पर डाक्टरों के शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ऑटो, रिक्शा चालकों का मेडिकल चेकअप कराया गया, साथ ही फर्स्ट ऐड के बारे में जानकारी दी गई, इस दौरान थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर टेंपो चालकों को यातायात के नियमों के बारे में भी जागरूक किया, इसी बीच वहां पर मौजूद अन्य लोगों को भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई ।
लोगों से यातायात के नियमों को पालन करने के लिए अपील करते हुए कहा गया कि आपका जीवन अनमोल है इसकी रक्षा करना आपका दायित्व बनता है जो लोग समझाने से नहीं मानेंगे तो पुलिस उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही भी कर सकती है, इस दौरान एसएसआई कैलाश नाथ, डॉक्टर एसके पटेल, हेड कांस्टेबल माया पति सिंह समेत कई पुलिस कर्मी डॉक्टरों टीम के साथ मौजूद रहे ।
0 Comments