रिपोर्ट-सुल्तान मोहम्मद
कौशाम्बी : जनपद में चायल तहसील के समीप स्थित समर्थ हॉस्पिटल में लाइसेंस रिन्यूअल नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल में पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया किया, अस्पताल में ताला लगने से आस पास के हॉस्पिटलों में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया, बताते चलें कि 1 महीने पहले एडिशनल सीएमओ और चायल उप जिलाधिकारी मनीष कुमार यादव ने समर्थ हॉस्पिटल को अपना लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए कहा था, मगर एक महीने के बाद भी आज तक समर्थ हॉस्पिटल के संचालक द्वारा अपना लाइसेंस रिन्यूअल नहीं कराया गया।
जिसके बाद मंगलवार की दोपहर 2 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों का पालन कराते हुए चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मुक्तेश द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर समर्थ हॉस्पिटल में ताला लगवाकर उसे सील कर दिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी की इस कार्यवाही से अन्य हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया है ।
0 Comments