रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र की चौकी महगांव अंतर्गत उजिहनी आइमा गोदाम गांव की रहने वाली एक पीड़ित महिला अलकमा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि 31 अक्टूबर 2022 तारीख की बीती रात घर के बाहर बंधी उसकी गाय को गांव का ही एक युवक हटवा गांव निवासी अपने साथी युवक के साथ गाय को चुराकर गांव के बाहर गोकशी कर दिया, जब सुबह यह बात पीड़िता को पता लगी तो वह गांव में खोजबीन करते हुए गांव के बाहर गई तो देखा कि गाय के कटे हुए अवशेष कई जगह पड़े हैं जिसकी सूचना पीड़िता ने स्थानीय चौकी माहगांव में दिया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाय के अवशेषों को उठाकर वहीं जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर गढ़वा दिया, आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनमें से एक आरोपी सैफुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 279/2022 स्वापक औषाधि और मन प्राभावी पदार्थ अधिनियम 1985 में दर्ज करके 200 ग्राम गांजा लगाकर जेल भेज दिया, वही दूसरे आरोपी को छोड़ दिया है पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से किया है इस दौरान उसने गुहार लगाई है कि अब उसे शिकायत नहीं करने की धमकियां मिल रही हैं ।
0 Comments