Ticker

6/recent/ticker-posts

मानवता को किया शर्मशार, ट्रैक्टर में मृत गाय को बांधकर चालक ने घसीटा, पुलिस ने शुरू की कार्यवाही...

ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह 

महोबा : जनपद के ग्राम पंचायत गौरहरी में राम जानकी मन्दिर के पास एक मृत गाय पड़ी हुई थी वहीं से ग्राम प्रधान का ट्रेक्टर गुजर रहा था तो वहाँ पर खड़े रामकुमार पुत्र शिवकी पाल, प्रेमनारायण पुत्र बुड़कींनाथ पाल ने ट्रेक्टर को रोककर ट्राली में मृत गाय पीछे रस्सी से बांध दिया, जिसके बाद ड्राइवर भानुप्रताप उर्फ कल्लू को कहा कि ले जाओ तो ड्राइवर ने गाय को घसीटते हुए बाहर पहाड़िया के पास दफना दिया, गांव के जागरूक लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिससे मौके पर आए बीडीओ राम खेलावन सेठ, नायब तहसीलदार ने इस मामले की जांच की और कहा कि जिसने भी मानवता को शर्मसार करने वाला काम किया है उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी, मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे जबकि ग्राम प्रधान खलक सिंह का ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है ।

Post a Comment

0 Comments