रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव द्वारा लगातार हो रहे थानों के औचक निरीक्षण से मातहतों में हड़कंप का माहौल व्याप्त हो गया है, बीती देर शाम पुलिस अधीक्षक ने थाना पिपरी, थाना सराय अकिल, थाना कौशाम्बी का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों और अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनके रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही सभी लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए ।
महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया, इस दौरान थाना में अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
0 Comments