रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में चरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार के दिन शाम को एक व्यक्ति शराब की दुकान पर शराब पीने गया था शराब पीकर जैसे ही वह अपने घर की ओर चला कि वहीं पर गिरकर बेसुध हो गया उसको गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने पास जाकर उसे उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवा दिया, साथ ही मृतक की जान पहचान करा कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है लोगों का कहना है कि नशे की लत ने हीं व्यक्ति का नाश कर दिया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मृतक की मौत कैसे हुई है यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लोगों के अनुसार मृतक का नाम सफीक पुत्र सब्बीर है जो पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का रहने वाला था और काजीपुर बाजार के समीप स्थित सिलाई की दुकान में रहकर सिलाई करने का काम करता था ।
0 Comments