रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू
कौशाम्बी : जनपद के नेवादा ब्लाक अंतगर्त तिल्हापुर मोड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय पेरई के बच्चों को हुनरमंद बनानें के साथ ही उनके अन्दर कलात्मक प्रतिभा को निखारनें की दिशा में प्रयास करते हुए कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक हरिओम सिंह द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, हर शनिवार विगत लगातार कई वर्षों से कला एवं क्राफ्ट कार्य नियमित रूप से सामग्री उपलब्ध कराते हुए कराया जाता है, जिसके अन्तर्गत बच्चों को तरह-तरह की पेन्टिंग एवं क्राफ्ट करनें का कार्य किया जाता है। जिसके तहत सर्व प्रथम बच्चों को उसके बारे में बनानें का तरीका सिखाया जाता है। तदोपरान्त बच्चों को स्वयं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्माण करने के अवसर दिये जाते हैं इस कार्य में विद्यालय के सहयोगी शिक्षक अर्चना सिंह, अन्नू केसरवानी एवं हुबलाल वर्मा जी द्वारा पूरा सहयोग किया जाता है। सभी कार्य करनें वाले बच्चों में उत्कृष्ट कार्य करनें वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। साथ में स्कूल प्रबंधक सहित सभी टीचर्स स्टाफ मौजूद रहे।
0 Comments