Ticker

6/recent/ticker-posts

सेतु निगम की लापरवाही से पुल में आई दरार को देखने पहुंची विधायक पल्लवी पटेल, डिप्टी सीएम पर साधा निशाना...

रिपोर्ट-मोहन लाल 

 कौशाम्बी : जनपद में वीरांगना दुर्गा भाभी के नाम से बनाया गये गंगा सेतु पुल में दरार आने के कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई है, सूचना पर पहुंची सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने सेतु निगम की लापरवाही से पुल में आई दरार का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कौशाम्बी और प्रतापगढ़ को जोड़ने के लिए शहजादपुर गंगा घाट पर 292 करोड़ की लागत से दुर्गा भाभी वीरांगना के नाम से इस पुल का निर्माण कराया है जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उद्घाटन करने के कुछ महीनों बाद ही दरार आ गई है पुल में आई दरार को लेकर विधायक पल्लवी पटेल ने डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है, उन्होंने कुछ दिनों पहले ट्वीट कर कहा था कि प्रदेश का एक डिप्टी सीएम लूट घसोट गैंग का सरगना है इस पर पत्रकारों ने डिप्टी सीएम से सवाल जवाब किया लेकिन उन्होंने जवाब में कुछ नहीं कहा था ।

Post a Comment

0 Comments