Ticker

6/recent/ticker-posts

चरखारी मेले में हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खेल के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित...

रिपोर्ट-बलवान सिंह 

महोबा : जनपद के चरखारी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरहारी में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया जिसका शनिवार को समापन हुआ, इस मेले में कबड्डी खेल की प्रतियोगिता की गई महिला एवं पुरषों दोनों टीमों के खेलों का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार मुखिया नटर्रा, दिनेश राजपूत पूर्व प्रधान भटेवरा, मनोज राजपूत जिला पंचायत सदस्य गौरहरी, फूल सिंह प्रधान महुआ, रामसहाय प्रधान अंडवारा एवं ग्राम के समस्त सम्मानित लोग मौजूद रहे, मेले में आयोजित इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता में विजई खिलाड़ियों में पुरुषों को 7100 रुपए ट्रॉफी उपविजेता, 4100 रुपए ट्रॉफी वहीं महिला विजेता को 3100 रुपए ट्रॉफी, उपविजेता 2100 रुपए ट्रॉफी सम्मान के रूप में प्रदान किया गया ।

Post a Comment

0 Comments