ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में बदलते मौसम के चलते कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार के चलते मरीजों में डेंगू वायरस के बढ़ते प्रभाव से लोग शिकार हो रहे हैं, इससे बचने के लिए ग्राम अस्थौन में लोकहित संस्थान द्वारा डेंगू से बचाव के लिए पम्पलेट वितरित कर जागरूकता अभियान चलाया गया, इस दौरान संस्थान के सचिव सौरभ सक्सेना ने कहा कि एडीज प्रजाति का मादा मच्छर डेंगू के वायरस से संक्रमित होता है मनुष्य का जब मच्छर खून चूसता है तो वायरस अंदर छोड़ देता है, इसी तरह एक दूसरे को संक्रमित करता जाता है कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों में डेंगू वायरस घातक संक्रमण कर देता है ऐसे लोगों में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से डाउन होने लगती हैं, ऐसे में लापरवाही जानलेवा साबित होती है इसलिए खतरों को ध्यान में रखते हुए मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना चाहिए, कार्यक्रम में आगे ग्राम पंचायत अधिकारी सादाब रजा खान ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है जो घर, ऑफिस, स्कूल, कॉलेजों और घर की छतों पर आसपास पाया जाता है, एसी कूलर और फ्रिज के पानी में भी पनप सकता है इसलिए नियमित सफाई करते रहे, पानी ना एकत्रित होने दे,
ग्राम प्रधान गीता देवी राजपूत ने कहा कि सभी लोग अपने घरों पर हैंडपंप के पास सफाई रखें, डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन के समय में काटता है मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती और लिक्विड का इस्तेमाल करें, जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण तथा किसानों को बताया गया कि सांप बिच्छू या जहरीले कीड़े के काटने पर भी झाड़ फूंक पर आश्रित ना रहकर संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, जिला चिकित्सालय में जाकर इलाज कराएं, चिकित्सकों के द्वारा दिए गये इलाज और चिकित्सीय परामर्श पर ही उपचार कराएं, डेंगू के बचाव के लिए जनहीत में पम्पलेट वितरित किए आते हैं समय से इलाज कराने पर पीड़ित व्यक्ति की बचाई जा सकती है, इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार राजपूत, ग्रामीण इरशाद हुसैन, दुष्यंत कुमार, स्वामीदीन, बाबू खान, भगवान सिंह, मुल्लू पाल आदि मौजूद रहे ।
0 Comments