रिपोर्ट-जैगम हलीम
कौशाम्बी : जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं बेहतरीन बनाए रखने हेतु साशन ने देर रात लगभग दर्जन भर आइपीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया, एसपी हेमराज मीना को एसएसपी मुरादाबाद बनाकर भेज दिया गया वही कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात बृजेश कुमार श्रीवास्तव को कौशाम्बी जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जनपद आगमन होने पर थानाध्यक्ष कड़ाधाम अभिलाष तिवारी ने उनका स्वागत किया।आगमन पर एसपी ने सबसे पहले मां शीतला धाम का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके उपरांत पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुलददस्ता भेंट कर गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया, एसपी श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गाभाभी सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर जनपद की कानून व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी ली, एसपी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को जनता के बीच बेहतरीन समन्वय स्थापित कर बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है।किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर एसपी ने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है ।
0 Comments