ब्यूरो रिपोर्ट-जतन सिंह
महोबा : जनपद में संयुक्त चिकित्सालय के मेटरनिटी बिंग में संचालित महिला अनुभाग में मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 गर्भवती महिलाओं कि प्रसव से पूर्व जांच कर सुरक्षित गर्भधारण के सुझाव दिए गए गये इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व योजना की भी जानकारी दी गय, बतादें कि सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण हेतु जागरूक करते हुए फल की टोकरी वितरित की गई, चिकित्सा अधीक्षक ने गर्भवती महिलाओं से कहा कि डेंगू एवं मंच्छर जनित रोग से बचाव के उपाय बताए गए, शिविर में गर्भवती महिलाओं के ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हिमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर, अल्ट्रासाउंड जांच कर सुरक्षित प्रसवों के दिए टिप्स एवं सुझाव दिए गए, शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एकता बरसैंया ने गर्भवती महिलाओं को साधारण प्रसव हेतु टिप्स दिए गए वहीं उन्होंने कहा कि गर्भधारण के समय से ही समय समय पर अपनी जांच कराती रहे, उन्होंने ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में चेकअप कराएं, एफडब्लूयूसी हेमलता राजपूत ने अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए सुरक्षित गर्भ निरोधक गोली सहली, मालाडी, अंतरा इंनजेक्शन, नसबंदी आदि की जानकारी दी शिविर में पांच महिलाओं को अंतरा इनंजेक्शन लगाये गयें, शिविर में मौजूद स्टाफ नर्स पूनम ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप आदि का भी चेकअप किया ।
0 Comments