Ticker

6/recent/ticker-posts

भगवतपुर ब्लाक में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, उन्नीस जोड़ों ने लिए सात फेरे....

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह

प्रयागराज : जनपद में भगवतपुर ब्लाक परिसर में शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया जिसमे उन्नीस नव जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ, खंड विकास अधिकारी सईद अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल पात्र उन्नीस जोड़ें शादी के बंधनसूत्र में बंध गए हैं, पूरी रीति रिवाज से उन्नीस जोड़ों को एक साथ बैठाकर मंत्रोचार के साथ विवाह कराया गया है सभी वर बधु को एक दूसरे के प्रति वचनबद्ध किया गया, शादी के बंधन में बंधे जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए खुशहाल जीवन जीने की शुभकामनाएं दी गई है शादी संपन्न होने के बाद जोड़ों को योजना के तहत उपलब्ध उपहार स्वरूप सामान भी वितरित किया गया है ।

इस विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ के प्रतिनिधि विजय मल्होत्रा उपस्थित रहें और उन्होंने भी वर वधुओं को आशीर्वाद दिया साथ ही खुशहाल जीवन जीने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं, कार्यक्रम में विषेश तौर पर भगवतपुर ब्लाक प्रमुख मालती देवी सोनकर, खंड विकास अधिकारी भगवतपुर सईद अहमद, एडीओ समाज कल्याण अधिकारी मोबिना बानो, ग्राम सचिव कृष्ण प्रताप सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र पासी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments