Ticker

6/recent/ticker-posts

दरोगा ने खोली पूरामुफ्ती पुलिस की पोल, जीप का ड्राइवर सिपाही के साथ करता है अवैध वसूली...

रिपोर्ट-जैगम हलीम

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती थाना इन दिनों पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो गया है थानेदार से लेकर जीप के ड्राइवर तक सिपाहियों के साथ मिलकर अवैध वसूली में डटे हुए हैं, जहां एक तरफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करना चाहती है वही वर्दी से दगाबाजी करने वाले ऐसे पुलिसकर्मी सरकार की नीतियों को खुली चुनौती दे रहे हैं, इन दिनों थाना पूरामुफ्ती पुलिस से संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें थाने के ही एक दरोगा ने थाना के जीप चालक पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है दरोगा और एक स्थानीय व्यक्ति की फोन पर बातचीत ने पूरामुफ्ती पुलिस की अवैध वसूली की पोल खोल कर रख दी है ऑडियो दरोगा  ने बताया है कि क्षेत्रीय दलालों के साथ मिलकर थानेदार ने अवैध वसूली की कमान जीप के ड्राइवर को सौंप रखी है जिसमे कई अन्य सिपाहियों की संलिप्तता बताई जा रही है, दरोगा ने ऑडियो में साफ बताया है कि जब वह अवैध खनन माफिया, ओवरलोड माफिया और अपराधियों पर कार्यवाही करते थे तो उन्हें थानेदार द्वारा दरकिनार करके  रोका जाता था और जीप का ड्राइवर उनसे खिन्न रहा करता था, जीप के ड्राइवर द्वारा क्षेत्र में अवैध पेड़ों कि कटाई से लेकर, शराब, जुआ, गांजा, स्मैक, बालू की ओवरलोड वाहनों के परिवहन जैसे असामाजिक कृत्य करने वालो से अवैध वसूली करके अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है दरोगा और स्थानीय व्यक्ति की फोन पर हुई बातचीत की वायरल ऑडियो में साफ साफ सुना जा सकता है कि दरोगा थाना के जीप ड्राइवर मायापती और अनिल सिपाही का नाम ले रहे हैं दरोगा ने बताया कि यही लोग मुख्य पुलिस वाले हैं जो सारे अवैध काम करने वालों से वसूली करते हैं, दरोगा का यह भी आरोप है कि उक्त जीप ड्राइवर और सिपाही ने मिलकर थाना क्षेत्र में कई जगह अपने नाते रिश्तेदारों के नाम अवैध वसूली की कमाई से कई घर और मकान खरीद रखे हैं साथ ही करोड़ों रुपए के बंगलों के मालिक हो गये है अगर इनकी जांच कराई जाए तो आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में इन पर गज गिरना तय हैं फिलहाल अवैध वसूली का यह वायरल ऑडियो कुछ दिनों पुराना है लेकिन पुलिस की सच्चाई बयां कर रहा है चीप का ड्राइवर और सिपाही अभी भी थाना में तैनात हैं जानकारी मिली है के इन्हें पूरामुफ्ती थाना में तीन साल से अधिक समय हो गया है जो गोंद की तरह जमे हुए हैं आडियो वायरल होने के बाद अब देखना यह है कि ऑडियो सुनने के बाद जिम्मेदार अधिकारी गूंगे बहरे बने रहते हैं या इन बेलगाम पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करने की हिमाकत करते हैं ।


Post a Comment

0 Comments