Ticker

6/recent/ticker-posts

मनौरी महमूदपुर प्रधान ने वितरित किए कंबल, कड़कड़ाती ठंड में गरीबों को मिलेगी गलन से राहत...

रिपोर्ट-मनोज सोनी

कौशाम्बी : जनपद में विकास खंड चायल के अंतर्गत महमूदपुर मनौरी ग्राम पंचायत में बढ़ती कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए सैकड़ों गरीब लोगो को गर्म कम्बल वितरण किया गया, ग्राम प्रधान कुबेर चंद्र केसरवानी ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा 10 कंबल गरीबों में वितरण के लिए दिया गया था जरुरत मंदों की संख्या को देखते हुए 7 कम्बल ग्राम प्रधान की ओर से मिलाकर कुल 17 कम्बल का वितरण किया गया है ।

जनवरी के माह में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के चलते लोगों का घर से निकलना मुहाल है ऐसे में गर्म कम्बल पाकर गरीबों को काफी राहत महसूस हुई है, कंबल पाने वाले लाभार्थियों में श्यामलाल डिहवा, छतरी, दुलारी, कृष्ण कुमार वर्मा, नंदलाल, भंवर काली डिहवा, रमाकांत सेन, शांति देवी, तारा देवी, रूवाबुन निशा आदि का नाम शामिल है ।

Post a Comment

0 Comments