Ticker

6/recent/ticker-posts

कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई सौवीं जयंती, गरीबों की आवाज थे लोकनायक कर्पूरी ठाकुर-अजय सोनी...

रिपोर्ट-मनोज सोनी

कौशाम्बी : जनपद में समर्थ किसान पार्टी के तत्ववावधान में दिनांक 24 जनवरी बुधवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम बड़नपुर घाटमपुर में जननायक, भारत रत्न, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की सौवीं जयंती मनाई गई, इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे, बतादें कि बुधवार 24 जनवरी को सिराथू ब्लॉक के ग्राम बड़नपुर घाटमपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की सौवीं जयंती मनाई गई, कार्यक्रम की शुरुवात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतीकात्मक उनको लड्डू का भोग लगाया गया। इस अवसर पर कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हे नमन किया, इसी के साथ इस अवसर पर कई वक्ताओं द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया और कर्पूरी ठाकुर अमर रहे, अमर रहें के नारे लगाए गए, इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने उनके बारे में बताया कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार प्रांत  के समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में एक नाई समाज में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 17 फरवरी 1988 को हुई थी वो दो बार बिहार के मुख्यमंत्री थे ।

उनकी सादगी, सेवाभावना और लोकप्रियता के कारण लोग उन्हें जननायक कहते थे, आगे कहा कि जयनायक कर्पूरी ठाकुर वंचितों, गरीबों और आम आदमी की आवाज थे, उनका सारा जीवन आम जनता के लिए समर्पित था, इस अवसर पर श्री चंद्रसेन, पप्पू सेन,जवाहर लाल दिवाकर, छोटे लाल सेन, लालचंद्र सोनकर, भगवानदास वर्मा, डॉक्टर राजेश सिंह, आदित्य तिवारी, पप्पू लोधी, वीरेंद्र तिवारी, जयसिंह लोधी, रविकरण सरोज, रंजीत सरोज, मान बाबू सोनकर, मुन्ना सिंह, लवकुश सिंह, मनीता देवी आदि मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments