Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे लाइन पर मिले अज्ञात शव का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, संदीपन घाट थाना क्षेत्र में मिला था शव...

रिपोर्ट-जैगम हलीम
 
कौशाम्बी : जनपद में संदीपन घाट थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव  की 72 घंटे बीत जाने के भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस में गंगा घाट पर जाकर शव का विधिवत अंतिम संस्कार किया, बतादें कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महगांव के मजरा पैगम्बरपुर मलहरा के पास बीते शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था, युवक पूरी तरह से नग्न अवस्था में बताया जा रहा था और शरीर के चीथड़े उड़े हुए थे, ग्रामीणों द्वारा हत्या करके युवक के शव को रेलवे लाइन पर फेके जानें की आशंका जताई जा रही थी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया था अब 72 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है ।

Post a Comment

0 Comments