Ticker

6/recent/ticker-posts

पूरामुफ्ती चौराहा बना अयोध्या धाम, लोगों ने लाइव देखा भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम...

रिपोर्ट-राजकुमार

प्रयागराज : जनपद में पूरामुफ्ती चौराहे पर प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को मन्दिर में भक्तों द्वारा साफ सफाई कराकर सुबह से पूजन शुरू कर दिया गया था, क्षेत्र की अन्मंदिरों मंदिरों में भी भक्तों द्वारा पूजा पाठ हवन यज्ञ कर प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए गए, इलाके के कुछ क्षेत्रों में शोभा यात्रा भी निकली गई, पूरा इलाका भक्तिमय बन गया और प्रभु श्री राम के जयकारों से इलाका गूंजता रहा, क्षेत्र का वातावरण इस तरह से दिखाई पड़ रहा था की जैसे पूरामुफ्ती और उसके आसपास का क्षेत्र अयोध्या धाम बन गया है सैकड़ों लोगों ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा प्रसारण का लाइव कार्यक्रम देखा, मंदिर परिसर के बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया ।

जिसमें कलाकरों ने झाकियो के माध्यम से भगवान श्रीराम का गुणगान किया, कार्यक्रम के बाद लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया, दौरान सत्य प्रकाश उर्फ पिटू कुशवाहा, आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक विजय नाथ कुशवाहा, समेत सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल रहे  ।

Post a Comment

0 Comments