रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू
प्रयागराज : जनपद के ब्लॉक भगवतपुर अंतगर्त ग्राम सभा बिहका में हुआ भंडारे का आयोजन। बता दें कि आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिससे पूरे देश में धूमधाम से लोग अपने-अपने गाँव के मंदिरों में रामायण, कीर्तन का भव्य आयोजन किया है। आज के दिन भाजपा नेता वीरेन्द्र पासी ने अपने गाँव बिहका में भंडारे का आयोजन कर खुशी जाहिर की। उन्होंने ने कहा कि आज भगवान राम जी को मंदिर में 500 वर्ष के बाद प्राण प्रतिष्ठा किया गया, जो कि इससे पहले भगवान टेंट में बिराजमान रहे थे। आज भव्य मंदिर में उनका प्राण प्रतिष्ठा हुआ, उसी के खुशी में हम और हमारे समाजसेवियों द्वारा गाँव में भंडारे का आयोजन हुआ। जिससे भक्तों ने बड़ी संख्या में भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भक्त जनों ने जय श्री राम के जय कारे लगाते रहे। और गाँव में हर्षोल्लास बना रहा।
0 Comments